Video

Advertisement


भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार, 25 सितंबर से टिकट बिक्री
  Holkar Stadium ready for India-West Indies T20; ticket sales start September 25.

 

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 इंटरनेशनल मैच की तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच से पहले मैदान को नया लुक देने की तैयारी है। इस बार आउटफील्ड पर घास से ‘चेक्स’ यानी चौकड़ी वाला पैटर्न तैयार किया जाएगा, जिससे टीवी प्रसारण के दौरान मैदान का लुक और खास नजर आएगा। स्टूडेंट कन्सेशन टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही 1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन कुछ ही मिनटों में पूरा हो गया। दस्तावेजों की जांच के बाद इन छात्रों को टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं सामान्य दर्शकों के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री 25 सितंबर सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

होलकर स्टेडियम में भारत का टी-20 रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। यहां अब तक चार टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने तीन मैच जीते हैं और एक में हार का सामना किया है। 11 अक्टूबर का भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला इस मैदान पर होने वाला पांचवां टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला लखनऊ में, दूसरा 9 अक्टूबर को रांची में और तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। सीरीज के बाकी दो मैच हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे।

मैच देखने के लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1000 रुपये रखी गई है, जबकि पैवेलियन टिकट 12,500 रुपये का होगा। बाकी श्रेणियों के टिकटों की कीमत मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी की जाएगी। ऐसे में सामान्य टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैंस में मुकाबले को लेकर उत्साह बढ़ गया है। इंदौर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड और मैच का शेड्यूल देखते हुए दर्शकों की नजर अब 25 सितंबर को खुलने वाली टिकट विंडो पर है।

 

Kolar News 23 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.