Video

Advertisement


वोट चोरी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का ट्वीट
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार


भोपाल। वोट चोरी के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त और भाजपा की वोट चोरी!चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने चुनाव आयोग एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 10 महीनों में दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति जताई। सवाल सिर्फ प्रक्रिया का नहीं, सीधे मतदाता के वोट के अधिकार का है। नए वोटर जोड़ने, मतदाताओं के नाम हटाने, वोटर डेटा को दिल्ली में केंद्रीकृत करने और Form-6 में बदलाव जैसे मामलों पर खुद चुनाव आयोग के भीतर सवाल उठे। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार SIR के खिलाफ आवाज उठाई और इस प्रक्रिया को भाजपा सरकार का चुनाव चोरी का षड्यंत्र बताया था, आज वह बात सच साबित हुई।
भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को देश को बताना होगा, किसके आदेश पर ये फैसले हुए? किसने वोटर डेटा का नियंत्रण केंद्रीकृत किया? और अगर सब कुछ पारदर्शी है, तो दो चुनाव आयुक्तों को बार-बार आपत्ति क्यों दर्ज करनी पड़ी?
चुनाव लोकतंत्र की नींव है, वोट हमारा अधिकार है।
वोट से खिलवाड़ हुआ तो लोकतंत्र से खिलवाड़ होगा!

Kolar News 23 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.