Video

Advertisement


नवरात्रि से पहले सुधरेंगी सड़कें, लाइट सुधार का भी होगा काम
बिलासपुर

 

बिलासपुर। बारिश में खराब हुई सड़कों को अब चमकाया जाएगा।  निगम प्रबंधन ने कहा है कि बारिश के बाद और नवरात्रि से पहले शिक्षकों को सुधार जाएगा।  सड़कों के गड्ढ भरे जाएंगे और जहां पर जरूरत है, उन सड़कों का डामरीकरण होगा। अक्टूबर दूसरे सप्ताह से नवरात्र की शुरूआत होने वाली है। कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी आठ जोन को सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी दी है।  सभी जोन कमिश्नर को साफ किया गया है कि वे अपने क्षेत्र कि खस्ताहाल सड़कों को एक महिने के भीतर बना ले। इस निर्देश के अब आने वाले कुछ ही दिनों के भीतर सड़कों के मरम्मत का काम चालू होगा।  

 ज्यादातर सड़कों की स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हैं। सड़कों में पर्याप्त रोशनी भी नहीं रहती। ऐसे में आवश्यकता के हिसाब से सभी सड़कों में नई लाइट लगाने के निर्देश भी नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने दिए हैं। नवरात्र के पहले शहर की सभी सड़कों की मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा। वर्षा ऋतु के समय से शहर की सड़कें उधड़ने लगी थी और गड्ढे नजर आने लगे थे। वर्षा ऋतु के अंत तक शहर की लगभग सभी सड़कें सुधार ली जाएंगी।  

 

Kolar News 23 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.