Video

Advertisement


कैबिनेट बैठक में विजयवर्गीय की गैरमौजूदगी से चर्चाएं तेज
 Vijayvargiya

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए, बल्कि उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। अहम कैबिनेट बैठक में उनकी गैरमौजूदगी के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गईं। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब इंदौर की महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर विजयवर्गीय का एक बयान विवादों में है और कांग्रेस की ओर से उनके इस्तीफे की मांग की गई है।

विवाद उस वीडियो के सामने आने के बाद शुरू हुआ, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय को महिला पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करते देखा गया। इस बयान पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और इसे बॉडी शेमिंग से जोड़कर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस ने भी मंत्री पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग की। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने बयान पर खेद जताते हुए संध्या यादव को अपनी बेटी जैसा बताया। वहीं पार्षद संध्या यादव ने भी विजयवर्गीय का बचाव करते हुए उन्हें पितातुल्य बताया और कांग्रेस पर मामले को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया।

विवाद पर मंत्री के खेद जताने और पार्षद के समर्थन के बाद मामला कुछ शांत होता नजर आया था। इसी बीच मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में विजयवर्गीय के वर्चुअली शामिल होने से चर्चाएं फिर शुरू हो गईं। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि वे बैठक में ऑनलाइन माध्यम से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश के विकास को गति देने और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई तथा विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

 

Kolar News 22 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.