Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एशियन गेम्स-2026 में भारत की बेटियों ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल वूमेन्स टीम के फाइनल इवेंट में रजत पदक जीतने पर सुश्री एलावेनिल वलारिवन, सुश्री सोनम उत्तम मस्कर एवं सुश्री विदरसा के. विनोद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी की यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करने के साथ ही देश के करोड़ों खेल प्रेमियों को उत्साह से भर देने वाली है।मुख्यमंत्री ने एयर राइफल वूमेन्स टीम के रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |