Video

Advertisement


मोरे संकट के कटैया हनुमान से सोशल मीडिया तक पहुंचे अब ‘हनुमान अंश’ में गूंजी आवाज
 From "More Sankat Ke Kataiya Hanuman" to social media, the voice now resonates in "Hanuman Ansh.

 

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ ने मध्य प्रदेश के सागर जिले के गायक सुनील लोधी को नई पहचान दिलाई है। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील बचपन से ही संगीत और भजनों से जुड़े रहे हैं। शनिवार को गाजियाबाद नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे सुनील ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान हनुमान की कृपा को दिया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही हनुमान जी में उनकी आस्था रही है और इसी के चलते वह लगातार भजन गाते रहे।

सागर जिले के अगरा गांव के रहने वाले सुनील ने करीब नौ साल की उम्र में गांव के बुजुर्गों से तंबूरा बजाना सीखा था। इसके बाद उन्होंने बुंदेली लोकगीतों और भजनों को अपनी आवाज देना शुरू किया। साल 2019 के बाद उनके संगीत सफर को नई दिशा मिली, जब उनके मामा रोहित साहू ने उनके गाए भजनों और लोकगीतों की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू की। इसी दौरान ‘मोरे संकट के कटैया हनुमान’ भजन काफी लोकप्रिय हुआ और सोशल मीडिया के जरिए सुनील की आवाज बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंची।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाया गया ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई…’ भजन सुनील के करियर का एक और अहम पड़ाव बन गया। फिल्मी गीत के जरिए उनकी आवाज देशभर के दर्शकों तक पहुंची और उन्हें नई पहचान मिली। सुनील के मुताबिक, इस गीत के बाद उन्हें दूसरे प्रोजेक्ट्स में गाने के प्रस्ताव भी मिल रहे हैं। उनका कहना है कि आगे भी वह अच्छे भजन और गीत अपने श्रोताओं तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे और फिल्म की सफलता को हनुमान जी की कृपा मानते हैं।

 

Kolar News 19 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.