Video

Advertisement


UP में ‘सेवा संकल्प अभियान’ 15.74 करोड़ लाभार्थियों से संपर्क का लक्ष्य
 Seva Sankalp Abhiyan’ in UP: Target to reach 15.74 crore beneficiaries.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में लाभार्थियों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और परिवारों तक पहुंच बनाने की रणनीति तैयार की गई है। पार्टी ने करीब 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों से संपर्क का लक्ष्य रखा है। अभियान को प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष, सेवा, सुशासन और विकास से जोड़ते हुए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’ और ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और परिवारों तक पहुंच बनाने के साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियां सामने लाई जाएंगी। वहीं ‘सेवा सेतु’ के तहत स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता और आवेदन से जुड़ी मदद देने की योजना है। युवाओं को जोड़ने के लिए स्कूल-कॉलेजों में भाषण, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के अलावा इनोवेशन चैलेंज भी आयोजित किए जाएंगे।

‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच और जल संरक्षण जैसी गतिविधियां भी होंगी। भाजपा का बूथ स्तर का संगठन ग्रामीण और शहरी इलाकों में इन कार्यक्रमों के जरिए जनसंपर्क बढ़ाएगा। 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन प्रस्तावित है, जिसमें ग्राम प्रधानों, सरपंचों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हो रहा यह अभियान संगठन के जनसंपर्क के साथ सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर भी केंद्रित रहेगा।

Kolar News 17 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.