Video

Advertisement


PM मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में दीपोत्सव, 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाएंगे घाट
 Deepotsav in Ujjain on PM Modi

 

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत उज्जैन में भव्य दीपोत्सव की तैयारी है। गुरुवार शाम शिप्रा नदी के घाटों और श्री महाकाल लोक में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 25 लाख से ज्यादा दीप जलाने की तैयारी है। वहीं कार्तिक मेला ग्राउंड में करीब 7 लाख दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति बनाने की योजना है। आयोजन में करीब 25 हजार वॉलेंटियर्स की भागीदारी रहेगी। दीप जलाने के लिए लगभग 45 हजार लीटर खाद्य तेल, एक हजार किलो कपूर, 53 हजार मोमबत्तियां और 10 हजार माचिस की व्यवस्था की गई है।

 

पूरे आयोजन क्षेत्र को सात सेक्टर और 250 सब-सेक्टर में बांटा गया है। यहां 11 हजार से अधिक ब्लॉक तैयार किए गए हैं और प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीपक लगाए जाएंगे। दीपकों को बॉक्स में पैक कर ट्रैक्टरों के जरिए अलग-अलग घाटों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। बारिश की स्थिति को देखते हुए करीब 13 हजार फाइबर शीट भी मंगाई गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर दीपों वाले ब्लॉक को ढका जा सके। आयोजन को लेकर बुधवार को ट्रायल भी किया जाएगा, जिसमें दीप प्रज्वलन और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। 17 सितंबर को दोपहर से सेक्टर और सब-सेक्टर अधिकारी वॉलेंटियर्स के साथ अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगे।

 

उज्जैन में इस आयोजन के जरिए बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलन का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी भी की जा रही है। फिलहाल अयोध्या में एक साथ 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाने का रिकॉर्ड दर्ज बताया गया है, जबकि उज्जैन में इससे पहले 2023 की महाशिवरात्रि पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप जलाए गए थे। कार्यक्रम की तैयारियों की अधिकारियों ने समीक्षा की है और घाटों पर मेडिकल टीम, बड़ी स्क्रीन तथा आपातकालीन व्यवस्थाएं रखने की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

 

Kolar News 16 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.