Video

Advertisement


भाजपा प्रदेश कार्यालय में विराजित हुए भगवान श्री गणेश
bjp


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सभी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजन-अर्चन एवं आरती के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश जी का वंदन किया।भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय का वातावरण उस समय पूरी तरह भक्तिमय हो उठा, जब पंडाल में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की मधुर धुन गूंजने लगी। भजन की सुरमयी धुन, भगवान श्री गणेश जी की स्तुति-वंदना और जयघोष के बीच उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्रद्धा और भक्ति में भावविभोर हो गए। भक्ति संगीत से गूंजता पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा, उल्लास और उत्साह से सराबोर नजर आया।

Kolar News 14 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.