Video

Advertisement


भारतीय रेल ने अगस्त 2025 की तुलना में माल ढुलाई में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि की
railway


भोपाल। अगस्त 2026 में देश भर में रेलवे कनेक्टिविटी एवं सेवाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ। भारतीय रेल ने यात्रियों की आवाजाही और माल ढुलाई, दोनों में वृद्धि दर्ज की। इस महीने के दौरान, अमृत भारत की 14 सेवाओं को नियमित किया गया, जिससे कई महत्वपूर्ण रेलमार्गों पर यात्रियों को यात्रा के लिए अपेक्षाकृत अधिक किफायती और आरामदायक विकल्प मिले। साथ ही, उद्योगों के लिए अंतिम-छोर तक माल ढुलाई की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने हेतु 5 नए गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) शुरू किए गए।
  भारतीय रेल ने माल ढुलाई में भी 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो अर्थव्यवस्था के प्रमुख सेक्टरों में लगातार बनी रहने वाली मांग को दर्शाता है। यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई और त्योहारों के मौसम में बढ़ी हुई मांग को पूरा करने हेतु अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं।
अधिक माल ढुलाई से उद्योग जगत और अर्थव्यवस्था को सहारा
   भारतीय रेल ने अगस्त 2025 में 130.9 मिलियन टन माल की ढुलाई की तुलना में अगस्त 2026 में 137.9 मिलियन टन माल की ढुलाई की, जिससे वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। माल ढुलाई में यह वृद्धि कोयला, लौह अयस्क, स्टील, उर्वरक और अन्य सामान जैसे प्रमुख क्षेत्रों से बढ़ती मांग को दर्शाती है। रेल के जरिए अधिक माल की ढुलाई से उद्योगों को भरोसेमंद परिवहन हासिल हुआ है और साथ-ही-साथ विभिन्न इलाकों में आवश्यक सामानों को पहुंचाने में भी मदद मिली है। अगस्त 2025 की तुलना में अगस्त 2026 के दौरान माल ढुलाई से प्राप्त होने वाले राजस्व  में 6.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो भारतीय रेल के माल ढुलाई के कारोबार के लगातार सुदृढ़ होने का संकेत है। अगस्त 2026 के दौरान कई अहम वस्तु समूहों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। लौह अयस्क की ढुलाई में 12.1 प्रतिशत, क्लिंकर में 10.4 प्रतिशत, घरेलू कंटेनर में 9.2 प्रतिशत और कोयले में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। तैयार इस्पात की धुलाई में 4.9 प्रतिशत, खनिज तेल में 3.1 प्रतिशत, उर्वरकों में 1.6 प्रतिशत और शेष अन्य सामानों में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अगस्त 2026 में, 5 नए गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल शुरू किए गए। इससे 31 अगस्त 2026 तक शुरू किए जा चुके जीसीटी की कुल संख्या 149 हो गई।
नए शुरू किए गए टर्मिनल हैं
• शिवलखा, गुजरात
• नल्ली, तमिलनाडु
• शक्तिनगर, उत्तर प्रदेश
•  *देवराग्राम, मध्य प्रदेश*
• ब्रजराजनगर, ओडिशा
  भारतीय रेल ने अगस्त 2025 में 64.43 करोड़ यात्रियों की तुलना में अगस्त 2026 में 67.27 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराई। उपनगरीय यात्रियों की संख्या में विशेष रूप से अच्छी वृद्धि देखी गई। ऐसे यात्रियों की संख्या में 9.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अगस्त 2026 में कुल 38.01 करोड़ उपनगरीय यात्रियों ने यात्रा की, जबकि अगस्त 2025 में यह संख्या 34.89 करोड़ थी। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ी हुई मांग को देखते हुए, भारतीय रेल ने 25 से 31 अगस्त 2026 के बीच रक्षाबंधन विशेष रेलगाड़ियों के 144 फेरों का परिचालन किया, जबकि 8 से 14 अगस्त 2025 के बीच 48 फेरों का परिचालन किया गया था।
  

Kolar News 14 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.