Advertisement
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम आज भोपाल पहुंच रही है। टीम में पार्वती माई, गोपाल बहेलिया और चांद चोर के किरदार निभाने वाले कलाकार शामिल हैं। शाम को अवधपुरी स्थित रीगल सिनेमा में कलाकार दर्शकों से मुलाकात कर फिल्म और अपने किरदारों से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इसके बाद रविवार को सुबह 11:30 बजे बंसल प्लाजा मल्टीप्लेक्स और दोपहर 2:30 बजे डीबी मॉल में भी टीम दर्शकों के बीच पहुंचेगी। इस दौरान श्री हनुमान भक्त मंडल के सदस्य भी कलाकारों के साथ मौजूद रहेंगे।
फिल्म से जुड़े कलाकारों और गायकों का मध्यप्रदेश से भी खास जुड़ाव है। सागर जिले के दिव्यांग गायक सुनील लोधी ने फिल्म में बुंदेली भजन को अपनी आवाज दी है। उनकी प्रतिभा की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री निवास बुलाकर सम्मानित किया गया था। वहीं फिल्म के 8 वर्षीय बाल कलाकार मास्टर सात्विक शर्मा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। फिल्म में गोपाल का किरदार निभाने वाले भगवानदास पटेल भी जबलपुर से ताल्लुक रखते हैं।
भगवानदास पटेल ने थिएटर से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की और करीब छह साल तक रंगमंच से जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। वे ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘थार’, ‘रंगबाज’ और ‘फोटोग्राफ’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं फिल्म से जुड़े गायक साधु तिवारी का भी मध्यप्रदेश के ग्वालियर से संबंध है। इस वजह से ‘हनुमान अंश’ की टीम के भोपाल दौरे को स्थानीय दर्शकों के लिए खास माना जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |