Video

Advertisement


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कांग्रेस में नेताओं की जमात देश को करती है अपमानित
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। शिवराज ने कहा कांग्रेस में नेताओं की एक जमात है। सैम पित्रोदा, मणिशंकर अय्यर, पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह ये जमात हमारे देश को अपमानित करती है। जब भी देश का मान-सम्मान बढ़ता है तब कांग्रेस और इस जमात के पेट में दर्द होने लगता है। दुनिया की आधी आबादी का नेतृत्व, भारत की इस पवित्र धरा पर हो रहा है- दुनिया की नज़र ब्रिक्स पर है। लेकिन कांग्रेस देश की प्रगति और विकास से कभी खुश नहीं हो सकती- प्रधानमंत्री जी का विरोध करते करते ये लोग देश का विरोध करने लगे हैं।
  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने वंदे मातरम् को लेकर कहा कि कर्नाटक सरकार का फैसला असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और अमर्यादित है। कांग्रेस खुद को संविधान और संसद से ऊपर समझती है? कांग्रेस संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान के साथ वंदे मातरम् गाया, तो कांग्रेस के लोग उन्हीं पर सवाल उठा रहे है।कांग्रेस का यह कदम राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाता है और देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

Kolar News 11 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.