Advertisement
सागर जिले में जहरीली शराब से 22 से अधिक लोगों की मौत को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सिंघार ने घटना को बेहद गंभीर और दु:खद बताया। सिंघार ने कहा मैंने मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जाँच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। साथ ही, संबंधित पुलिस एवं आबकारी विभाग के संलिप्त उच्च अधिकारियों की भूमिका की जाँच कर दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो, और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसलिए प्रभावित क्षेत्रों एवं संपूर्ण प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |