Video

Advertisement


सागर के शराब कांड में मृतक परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा
up mukhyamantri jagdish dewada

मृतक परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के  बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया। देवड़ा ने कहा कि शराब पीने की घटना को जाति के आधार पर देखना सही नहीं है। ऐसे मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। लाशों के ऊपर राजनीति नहीं करना चाहिए। सरकार  जांच के बाद किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी फिर चाहे वह कोई भी हो कोई भी बड़ा अधिकारी हो। हम मामले की जड़ तक जाएंगे। देवड़ा ने कहा कि सागर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया गया। लापरवाही बरतने वाले तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। अभी तक 20 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 10 की गिरफ्तारी हो चुकी है।अब तक 13 लोगों के पोस्टमार्टम हुए हैं। इनमें जहरीली शराब से मौत की पुष्टि हुई है। बाकी प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा।  सरकार की ओर से उनके उपचार की व्यवस्था की जा रही है। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। मृतक परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। देवड़ा ने ये भी कहा कि मध्यप्रदेश में यदि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। लोगों से अपील है की कि यदि कहीं अवैध या जहरीली शराब बनाए जाने अथवा बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना सरकार को दें।

Kolar News 7 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.