Video

Advertisement


दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी की प्रतिभा को CM का सम्मान
CM honors the talent of visually impaired singer Sunil Lodhi.

 

‘हनुमान अंश’ फिल्म में बुंदेली भजन को अपनी आवाज देने वाले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी इन दिनों देशभर में चर्चा में हैं। सागर जिले के जैसीनगर ब्लॉक के अगरा गांव के रहने वाले सुनील ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर खास पहचान बनाई है। उनकी आवाज में गाए भजन सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। सुनील लोधी की इसी प्रतिभा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें अपने निवास पर आमंत्रित किया और परिवार के साथ उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री निवास पर सुनील लोधी ने तंबूरा के साथ भजन प्रस्तुत किए। उनकी गायकी सुनकर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिभा की सराहना की और उत्साह बढ़ाया। सीएम ने सुनील को सम्मान के तौर पर एक लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्हें संस्कृति विभाग से जोड़ने की दिशा में मदद करने का आश्वासन भी दिया। सबसे खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने सुनील की आंखों के इलाज की व्यवस्था कराने की बात कही, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।

सुनील लोधी लंबे समय से गांव-गांव जाकर तंबूरा बजाते हुए भजन गाते रहे हैं। ‘मोरे संकट के कटैया’ और ‘मैंने तुम्हारे भरोसे हनुमान’ जैसे उनके भजनों को लोगों ने खूब पसंद किया। उनकी प्रतिभा की चर्चा फिल्म जगत तक पहुंची, जिसके बाद उन्हें ‘हनुमान अंश’ में बुंदेली भजन गाने का मौका मिला। फिल्म के भजन के लोकप्रिय होने के बाद सुनील की पहचान प्रदेश से बाहर भी बनी। अब मुख्यमंत्री की पहल से उनके इलाज की उम्मीद बढ़ी है और उनके प्रशंसक भी उनके बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं।

 

Kolar News 4 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.