Video

Advertisement


नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव, MP बीजेपी के संगठन पर मंथन
CM Mohan Yadav meets Nitin Navin; deliberates on MP BJP

मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने दिनभर भोपाल में कार्यक्रमों और कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के बाद शाम को दिल्ली पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भाजपा संगठन से जुड़े कामकाज और प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश बीजेपी में संभावित बदलाव को लेकर सियासी अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं।

दरअसल, प्रदेश में संगठन स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इसी बीच बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की, जबकि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उनसे मिलने पहुंचे। नरोत्तम मिश्रा को संगठन में नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाएं भी चल रही हैं। ऐसे में एक ही दिन में पार्टी के प्रमुख नेताओं की सक्रियता ने प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है।

दिल्ली में नितिन नवीन और मुख्यमंत्री मोहन यादव की बैठक को इसी संगठनात्मक गतिविधि से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में प्रदेश संगठन के कामकाज, सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ आने वाले समय की राजनीतिक रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि, संगठन में किसे और कौन-सी जिम्मेदारी दी जाएगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है। लेकिन नेताओं की लगातार मुलाकातों के बीच प्रदेश बीजेपी में बड़े बदलाव की संभावना को लेकर चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं।

Kolar News 2 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.