Video

Advertisement


PM मोदी का खेलों पर जोर बोले- ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी
 PM Modi emphasizes sports; says India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के जरिए देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअली बातचीत की। 1,500 से ज्यादा स्थानों पर जुड़े युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को ओलंपिक में अपनी भागीदारी और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों की तैयारी अभी से शुरू करने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि देश के हर जिले में खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं, जरूरत उन्हें पहचानने, सही प्रशिक्षण देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने युवाओं से स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के बजाय खेल के मैदान और स्पोर्ट्स सेंटर से जुड़ने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को ओलंपिक के उन खेलों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ानी होगी, जिनमें अभी देश की भागीदारी कम है। उन्होंने सर्फिंग जैसे नए खेलों को बढ़ावा देने के साथ मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार करने और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बेहतर अवसर देने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम में कई मौजूदा और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों और पैरा एथलीट्स की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि खेलों में नई तकनीक के इस्तेमाल के साथ साइकोलॉजी, न्यूट्रिशन और स्पोर्ट्स साइंस जैसे क्षेत्रों में भी करियर के नए रास्ते खुल रहे हैं। वहीं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में खेलों को लेकर बदलाव सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की सोच में भी बड़ा परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ी तिरंगे को दुनिया के मंच तक पहुंचाने के साथ देश के युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा भी दे रहे हैं।

 

Kolar News 27 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.