Video

Advertisement


महाराष्ट्र में BJP का संगठन विस्तार, कई दिग्गजों को नई जिम्मेदारी
BJP expands organization in Maharashtra; new responsibilities for several stalwarts

महाराष्ट्र में 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी ने अपने संगठन को नए सिरे से सक्रिय करना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने अलग-अलग प्रकोष्ठों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। नई टीम में मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कानून, उद्योग, चिकित्सा, व्यापार, युवा, शिक्षक, कामगार और सामाजिक समूहों से जुड़े प्रकोष्ठों पर खास फोकस किया है।

नई नियुक्तियों में उद्योग प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष अरुण लखानी को दी गई है, जबकि चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रभार डॉ. भारती पवार को मिला है। सहकारिता प्रकोष्ठ में विधायक प्रवीण दरेकर और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में मंत्री आशीष शेलार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि अरुण लखानी के बेटे सारंग का विवाह एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती से हुआ है, जो शरद पवार की पोती हैं। इसके अलावा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी आर.डी. यादव को दी गई है, जबकि दक्षिण भारतीय और बंगाली समाज के लिए भी अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

चुनावी रणनीति के तहत बीजेपी ने डिजिटल और सोशल मीडिया नेटवर्क को भी मजबूत किया है। सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्वेता शालिनी और आईटी प्रकोष्ठ का प्रभार तेजस मालवीया को दिया गया है, जबकि मीडिया प्रकोष्ठ केशव उपाध्ये संभालेंगे। खेल, दिव्यांग, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, ग्राम विकास और एनजीओ संपर्क जैसे क्षेत्रों में भी नए चेहरे उतारे गए हैं। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ अलग-अलग सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Kolar News 25 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.