Video

Advertisement


भोपाल के बड़े तालाब में गूंजा आजादी का तराना, नावों पर लहराया तिरंगा
freedom echoed ,Bhopal, Upper Lake, Tricolour fluttered

भोपाल के बड़े तालाब में आयोजित नौका तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का अनोखा नजारा पेश किया। झील में कश्तियों से लेकर किनारों तक तिरंगे लहराते नजर आए और कयाकिंग-कैनोइंग के खिलाड़ियों ने भी पानी पर तिरंगे के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का खास आकर्षण तालाब के बीचोंबीच बनाया गया फ्लोटिंग तिरंगा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए नाव में सवार होकर हाथों में तिरंगा थामा और देशभक्ति का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने जल में तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति की भावना को नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा कि बड़े तालाब की लहरों पर तिरंगे का यह दृश्य गौरव और रोमांच से भरने वाला है तथा प्रदेश के लिए एक नया कीर्तिमान है। खेल विभाग की पहल से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बड़े तालाब का पूरा क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया, जिसने आयोजन को यादगार बना दिया।

Priyanshi Chaturvedi 13 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.