Video

Advertisement


अहमदाबाद में निवेशकों से मिले CM मोहन यादव, MP में 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
CM Mohan Yadav , Ahmedabad, investment proposals

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित निवेश संवाद सत्र में उद्योगपतियों और निवेशकों से चर्चा की। उन्होंने मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता, बेहतर अधोसंरचना और निवेश की संभावनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में व्यापार, नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। संवाद में 500 से अधिक उद्योगपतियों, निवेशकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

अहमदाबाद में हुए निवेश संवाद के दौरान मध्यप्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में कुल 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों से 5,785 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और गुजरात के उद्योग जगत को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Priyanshi Chaturvedi 13 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.