Video

Advertisement


टोरेंट ग्रुप MP में करेगा 43 हजार करोड़ का निवेश, 15 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
Torrent Group , invest , MP, job opportunities

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में टोरेंट ग्रुप और टोरेंट पावर लिमिटेड के चेयरमैन समीर मेहता से मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर रहा है, जिससे 15 हजार से ज्यादा युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। अनूपपुर में 1,600 मेगावाट क्षमता की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना पर भी काम जारी है।

टोरेंट ग्रुप की परियोजनाओं में अनूपपुर की ताप विद्युत परियोजना के अलावा छिंदवाड़ा की 1,500 मेगावाट पंप्ड स्टोरेज परियोजना और रतलाम-उज्जैन की पवन ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने टोरेंट पावर को प्रदेश में प्रस्तावित 2,800 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इन निवेशों से मध्यप्रदेश की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के साथ रोजगार और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

Priyanshi Chaturvedi 13 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.