Advertisement
भोपाल में एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य ‘वंदे भारत तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। टी.टी. नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा में 7,000 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एमवीएम कॉलेज ग्राउंड तक यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया।
एमवीएम ग्राउंड में राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ, जहां देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन जय नारायण चौकसे ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा कि युवाओं की भागीदारी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना को दर्शाती है। संस्थान ने आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और भोपाल की जनता का आभार जताया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |