Video

Advertisement


भोपाल में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सफल, इसी वर्ष शुरू होगी कमर्शियल सेवा
Metro train trial ,Bhopal, commercial service

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 अगस्त 2026 को मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत सुभाष नगर से एम्स तक के प्राथमिक कॉरिडोर पर स्पीड और सिग्नलिंग का गहन परीक्षण किया गया। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस परीक्षण में ट्रेन ने सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। सुरक्षा और तकनीकी जांच की इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों के लिए व्यावसायिक परिचालन शुरू करने से पहले पटरियों की मजबूती और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग की सटीकता को परखना था।

परीक्षण के दौरान मेट्रो ट्रेन की रफ्तार, आपातकालीन ब्रेक प्रणाली और स्टेशनों पर आटोमेटिक डोर ओपनिंग सिस्टम का बारीक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस रूट के सभी 8 मेट्रो स्टेशनों का फिनिशिंग वर्क अंतिम चरण में है और यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट तथा ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट्स लगाए जा चुके हैं। मेट्रो संरक्षा आयुक्त से हरी झंडी मिलने के बाद इस रूट को आम जनता की आवाजाही के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया जाएगा।

इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से होशंगाबाद रोड, एमपी नगर और बोर्ड ऑफिस चौराहे पर रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही एम्स भोपाल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को काफी सुगम और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। स्थानीय प्रशासन का लक्ष्य आगामी त्योहारों के सीजन से पहले इस रूट पर नियमित वाणिज्यिक ट्रेन सेवा शुरू करने का है।

Priyanshi Chaturvedi 12 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.