Video

Advertisement


मोहन भागवत के Gen-Z बयान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- यही संदेश BJP और PM मोदी तक पहुंचाएं
Abhijit Deepke , Mohan Bhagwat, Gen-Z, BJP , PM Modi

RSS प्रमुख मोहन भागवत के Gen-Z और युवा आंदोलनों को लेकर दिए बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। छत्रपति संभाजी नगर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भागवत के बयान का स्वागत करते हुए BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भागवत ने युवाओं के विरोध-प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी बताने से बचने और उनकी बात सुनने की बात कही है। दीपके ने तंज कसते हुए कहा कि RSS प्रमुख को यही संदेश BJP और प्रधानमंत्री मोदी तक भी पहुंचाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा नेतृत्व भागवत की बात को गंभीरता से लेगा।

दरअसल, मुंबई में एक युवा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा था कि किसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने वाले Gen-Z युवाओं को देशविरोधी कहना गलत है। उन्होंने कहा कि Gen-Z और Gen-Alpha की नई पीढ़ी पहले की पीढ़ियों की तुलना में ज्यादा ईमानदार है और हर बात को तर्क के आधार पर समझना चाहती है। भागवत के मुताबिक लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन अपनी बात रखने का वैध और संवैधानिक तरीका है। सरकार को युवाओं की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनकर बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 7 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.