Video

Advertisement


संभल हिंसा जांच रिपोर्ट: आयोग ने बताया सुनियोजित साजिश, 199 गवाहों के बयानों के आधार पर तैयार निष्कर्ष
Sambhal violence, inquiry report, Commission , pre-planned conspiracy

उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट में 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया गया है। आयोग ने अपनी जांच में 199 गवाहों के बयान, एएसआई के अभिलेख, बैलेस्टिक रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्य और संभल के सांप्रदायिक इतिहास का अध्ययन किया। रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा अचानक नहीं भड़की, बल्कि इसके पीछे पहले से की गई तैयारी और सुनियोजित घटनाक्रम के संकेत मिले हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 नवंबर 2024 को एक WhatsApp ग्रुप में बड़ी संख्या में लोगों से शाही जामा मस्जिद पहुंचने की अपील की गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसी तरह के अन्य संदेश और एक सार्वजनिक बयान वायरल होने से इलाके में तनाव बढ़ गया। आयोग के मुताबिक, इन घटनाओं के बाद बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के आसपास एकत्र हुए, जिससे हालात बिगड़ते गए और हिंसा भड़क उठी।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.