Advertisement
टीवी अभिनेत्री और बीजेपी नेता रूपाली गांगुली का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "PM की इस तरह बेइज्जती करने के नतीजे जरूर होंगे, काश वो एक डिक्टेटर होते।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई और उनका पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा।
रूपाली गांगुली के बयान पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने "डिक्टेटर" शब्द के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। इसी वजह से उनका पोस्ट लगातार चर्चा में बना हुआ है और इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
रूपाली गांगुली का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर माहौल गर्म है। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों ने नई बहस को जन्म दे दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रूपाली गांगुली कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रख चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
Patrakar sneha singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |