Advertisement
बीजू जनता दल (BJD) ने ओडिशा में निजी कंपनी के माध्यम से प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट का विरोध करते हुए राज्य सरकार पर लोगों की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया है। पार्टी नेता लेखाश्री सामंतसिंघार ने दावा किया कि एक निजी कंपनी ने 3000 मेगावाट क्षमता का परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि परमाणु ऊर्जा जैसे संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र को निजी कंपनियों के हवाले नहीं किया जाना चाहिए।
BJD ने सरकार से इस प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि दुनिया में हुए बड़े परमाणु हादसे इस तरह की परियोजनाओं से जुड़े संभावित जोखिमों की याद दिलाते हैं। BJD ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो वह राज्यभर में आंदोलन करेगी। हालांकि, इस पूरे मामले पर राज्य सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |