Video

Advertisement


कॉकरोच जनता पार्टी की बैठक का दूसरा दिन: आज 2 बजे अभिजीत दीपके करेंगे आगे की रणनीति का ऐलान
Cockroach Janata Party meeting, Abhijit Deepke , future strategy

जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की दो दिवसीय कोर कमेटी बैठक का दूसरा दिन छत्रपति संभाजीनगर में जारी है। बैठक में संगठन विस्तार, देशभर में जनआंदोलनों की रूपरेखा और बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा तथा नीट परीक्षा जैसे मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। गुरुवार दोपहर 2 बजे पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक के प्रमुख फैसलों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।

बैठक के पहले दिन अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि CJP फिलहाल चुनावी राजनीति में प्रवेश नहीं करेगी और न ही राजनीतिक दल के रूप में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन एक मजबूत दबाव समूह (प्रेशर ग्रुप) के रूप में काम करेगा, ताकि जनहित के मुद्दों पर सरकारों पर प्रभावी दबाव बनाया जा सके। उनके अनुसार, जंतर-मंतर आंदोलन की सफलता विभिन्न विचारधाराओं के लोगों के एक मंच पर आने से मिली और इसी मॉडल को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.