Advertisement
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश के ऊपर बने प्रेरित चक्रवात और वहां से गुजर रही मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। बुधवार को सीधी में सबसे अधिक 74 मिमी, ग्वालियर में 57 मिमी, दतिया में 49 मिमी और रीवा में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे के दौरान 0.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने गुरुवार को श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर और अशोकनगर समेत 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और लोगों को भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |