Video

Advertisement


एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Monsoon , active , MP, rain alert,  9 districts

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली समेत नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है, जबकि भोपाल, इंदौर और अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बीते 24 घंटों में नौगांव (छतरपुर) में सबसे अधिक 42 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर, सिवनी, रीवा और उज्जैन समेत कई जिलों में भी वर्षा हुई।

 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्से में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर प्रदेश की ओर से गुजर रही मानसूनी द्रोणिका के कारण मौसम में बदलाव आया है। इन प्रणालियों के प्रभाव से पूर्वी और उत्तरी जिलों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को जलभराव, बिजली गिरने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.