Advertisement
Mohan Yadav ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाई गई ‘स्टूडेंट कैबिनेट’ से मुलाकात की और कहा, “मैं भी सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं। हमारे समय ऐसे आधुनिक स्कूल नहीं थे। आप सभी भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा शैक्षणिक वातावरण मिला है।” मुख्यमंत्री ने छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का जिम्मेदारी से उपयोग करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने और समाज के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश भी दिया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारत की पहचान ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘जियो और जीने दो’ की भावना से होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की वास्तविक ताकत केवल आर्थिक समृद्धि नहीं, बल्कि उसके संस्कार और मूल्य होते हैं। डॉ. यादव ने छात्राओं से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |