Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के विवाद के बाद मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से माफी मांगी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, मेटा की ग्लोबल टीम ने केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और आईटी सचिव एस. कृष्णन से मुलाकात कर माना कि प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल (CSAM), डीपफेक और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी खामियां रही हैं। यह बैठक सरकार की ओर से भेजे गए समन के बाद हुई, जिसमें पीएम मोदी की 23 जुलाई को पोस्ट की गई वीडियो को हटाने के मामले पर जवाब मांगा गया था।
बैठक में सरकार ने स्पष्ट किया कि मेटा केवल एक इंटरमीडियरी होने का दावा कर जिम्मेदारी से बच नहीं सकती, क्योंकि उसके एल्गोरिद्म यह तय करते हैं कि कौन-सा कंटेंट किस यूजर तक पहुंचेगा। सरकार ने वेरिफाइड अकाउंट्स की सुरक्षा, एल्गोरिद्मिक पक्षपात और भारतीय कानूनों के पालन को लेकर भी कंपनी से जवाब मांगा। सूत्रों के मुताबिक, इन मुद्दों पर आगे भी मेटा के अधिकारियों से पूछताछ जारी रहेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |