Video

Advertisement


पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र, सीएम हाउस मार्च रोकने पर वाटर कैनन; कई नेता हिरासत में
Student protests, Patna turn violent; water cannons , march

पटना में पेपर लीक और रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले छात्रों को मंगलवार को इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस ने रोक दिया। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ छात्र वाटर कैनन के बीच नाचते नजर आए, जबकि कई छात्र सड़क पर बैठ और लेट गए। पुलिस ने उन्हें हटाकर प्रदर्शन स्थल खाली कराया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई।

 

प्रदर्शन में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। विनोद जाखड़ सड़क पर लेट गए, जबकि राजेश राम बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। पुलिस ने विनोद जाखड़, राजेश राम और छात्रा भाग्य भारती समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया और प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया।

Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.