Advertisement
देश के कई राज्यों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूस्खलन के कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई स्थानों पर बंद हो गया है, जबकि रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर एक पुल दो हिस्सों में टूट गया, जिससे पुल से गुजर रही एक यात्री बस बीच में फंस गई। उत्तर प्रदेश में गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर के छह गांवों में बाढ़ का पानी भरने से सड़कों पर नाव चलानी पड़ रही है।
राजस्थान में जोधपुर के नागोरी सिलावटों इलाके में बारिश के बीच एक मकान की छत गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कोलकाता में भी सोमवार से लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने शहर के लिए 6 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है और अगले एक-दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |