Video

Advertisement


E20 ईंधन के विरोध में नागपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलवामा में संयुक्त अभियान में संदिग्ध गिरफ्तार
Congress protests , E20 fuel ,Nagpur,Pulwama

E20 ईंधन नीति के विरोध में सोमवार को नागपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास की ओर मार्च निकालने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने गडकरी के घर का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के चलते उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन के मद्देनज़र गडकरी के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

 

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 183वीं बटालियन ने संयुक्त अभियान के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। ड्रबगाम-पचार रोड पर लगाए गए संयुक्त नाके के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे फ्रूट मंडी के पास पकड़ लिया। आरोपी की पहचान तौसीफ अहमद डार के रूप में हुई है। उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, तीन देश विरोधी पोस्टर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.