Advertisement
तमिलनाडु सरकार ने NEET परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज सभी पुलिस मामलों को वापस लेने का फैसला किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन ने बताया कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य छात्रों के हितों की रक्षा करना है और जल्द ही इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।
NEET पेपर लीक को लेकर तमिलनाडु समेत कई राज्यों में छात्रों ने व्यापक प्रदर्शन किए थे। चेन्नई सहित विभिन्न स्थानों पर विरोध के दौरान पुलिस ने कई छात्रों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। अब सरकार के फैसले से इन छात्रों को कानूनी राहत मिलेगी। इसे युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |