Advertisement
मध्य प्रदेश में मूंग की कीमतों में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से किसानों को राहत मिली है। हाल के आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाई, जिससे बाजार में भाव भी मजबूत हुए। हालांकि, दूसरी ओर सरकार के लिए अतिरिक्त मूंग खरीदी बड़ा वित्तीय बोझ बन गई है। केंद्र द्वारा तय कोटे से अधिक खरीदी गई मूंग को समर्थन मूल्य पर उठाया नहीं जा रहा, जिसके कारण राज्य सरकार को इसे खुले बाजार में कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में मध्य प्रदेश ने केंद्र के निर्धारित कोटे से 5.33 लाख मीट्रिक टन अधिक मूंग खरीदी। अधिकारियों के अनुसार, समर्थन मूल्य पर खरीदी गई इस उपज को बाजार में 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल कम दाम पर बेचना पड़ा, जिससे पहले ही करीब 2 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं, पिछले साल खरीदी गई मूंग पर लगभग 1200 करोड़ रुपये के अतिरिक्त घाटे की आशंका जताई जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |