Advertisement
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क एवं अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण करते हुए अपने छात्र जीवन का एक रोचक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि साइंस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक जहरीला कोबरा उनके हाथ पर लिपट गया था और डसने की कोशिश कर रहा था। उस समय उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सांप को कसकर पकड़ लिया और बोरे में बंद कर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि होमगार्ड के जवानों को भी सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू और उन्हें पकड़ने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि रिहायशी क्षेत्रों में निकलने वाले सर्पों का सुरक्षित तरीके से बचाव किया जा सके।
बसंत विहार क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे रेप्टाइल पार्क में आधुनिक विजिटर जोन, सर्प एवं अन्य सरीसृपों की प्रदर्शनी, रिसर्च सेंटर, एजुकेशन सेंटर, इंटरप्रिटेशन सेंटर, चिकित्सालय, पोस्टमार्टम कक्ष और अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और शोध को बढ़ावा देने के साथ उज्जैन को सरीसृप संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |