सोनम वांगचुक ने एंटी पेपर लीक बिल का किया समर्थन, छात्रों पर कार्रवाई न करने की अपील
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने संसद में पेश किए गए पब्लिक एग्जामिनेशन (अमेंडमेंट) बिल का समर्थन करते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। इस बयान के साथ उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के रुख से अलग राय रखी। एक दिन पहले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने बिल को अप्रभावी बताते हुए कहा था कि केवल कानून में संशोधन से पेपर लीक की समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि सरकार की नीयत और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी है।
वांगचुक ने केंद्र सरकार से हालिया छात्र आंदोलन के दौरान किए गए लिखित वादे को निभाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि नीट पेपर लीक के विरोध में देशभर में आंदोलन हुए थे और वांगचुक ने 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। उनका कहना है कि सरकार को छात्रों से किए गए सभी आश्वासन पूरे करने चाहिए।