Advertisement
मध्य प्रदेश में एक साथ तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे से चार दिनों तक कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। खासकर मालवा-निमाड़ और उज्जैन संभाग में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। धार, देवास, हरदा समेत पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 17 जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कई इलाकों में चार इंच से अधिक बारिश हो सकती है। लगातार वर्षा से प्रदेश में अब तक बनी बारिश की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है। इस मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 16 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है और 47 जिलों में वर्षा सामान्य से नीचे रही थी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मौजूदा बारिश का दौर जलस्रोतों के साथ-साथ धान और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों के लिए भी राहत लेकर आएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |