Video

Advertisement


कांवड़ यात्रा 2026: अतिरिक्त बसें और 24×7 कंट्रोल रूम से होगी श्रद्धालुओं की सुविधा
Kanwar Yatra 2026, control room ,facilitate pilgrim

कांवड़ यात्रा 2026 को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) हरिद्वार समेत लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। साथ ही, प्रत्येक क्षेत्रीय मुख्यालय पर 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, जो यात्रा की शुरुआत से समापन तक लगातार निगरानी करेंगे और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे।

 

यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टेशनों पर स्वच्छ शौचालय, पेयजल, विश्राम स्थल, पूछताछ केंद्र, लाउडस्पीकर और खानपान की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। वहीं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बस चालकों का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट अनिवार्य होगा और निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर रूट डायवर्जन की जानकारी तुरंत साझा की जाएगी, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.