Advertisement
मध्यप्रदेश में मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था जैसी मांगों को लेकर किसान संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। भोपाल में प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए नर्मदापुरम और हरदा से रवाना हो रहे किसानों को प्रशासन ने रास्ते में रोक दिया। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर एकत्रित किसानों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर नर्मदाजी में कूदने की चेतावनी दी, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
स्थिति को देखते हुए नर्मदापुरम और हरदा जिलों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर किसानों की आवाजाही रोकी जा रही है, जबकि कई किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है। भोपाल चौराहे और डोंगरवाड़ा तिराहे समेत संवेदनशील स्थानों पर कलेक्टर और एसपी स्वयं निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि किसानों को मार्च की अनुमति नहीं दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |