Video

Advertisement


मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82 लाख किसानों के खातों में ₹3,300 करोड़ की राशि होगी ट्रांसफर
Chief Minister Kisan Kalyan Yojana,  accounts ,farmers.

मध्यप्रदेश सरकार 'कृषक कल्याण वर्ष 2026' के तहत किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खंडवा में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में शामिल होकर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों के बैंक खातों में ₹3,300 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री किसानों से संवाद करेंगे और कृषि क्षेत्र में सरकार की योजनाओं, आधुनिक खेती और नवाचारों की जानकारी भी साझा करेंगे।

बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई तकनीक, जोखिम प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, जल संरक्षण और डिजिटल कृषि सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता और कृषि अभियांत्रिकी समेत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जहां विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं का समाधान और आधुनिक कृषि तकनीकों पर मार्गदर्शन देंगे।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.