Advertisement
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भले ही छात्र आंदोलन समाप्त हो गया हो, लेकिन इससे जुड़ी चर्चाएं अब भी जारी हैं। सोशल मीडिया पर ओडिशा की भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता राहर से जुड़े कुछ कथित इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट्स में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कथित तौर पर लिखा गया कि वह अपना पोस्ट डिलीट नहीं करेंगी और छात्रों के साथ खड़ी हैं। हालांकि, इन पोस्ट्स की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इस मामले पर अर्चिता या सांसद अपराजिता सारंगी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
वहीं असम में मंत्री केशब महंत की बेटी दिबीसा महंत कथित तौर पर नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल दिखीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। इस पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि किसी व्यक्ति के विरोध प्रदर्शन के लिए उसके माता-पिता को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि दिबीसा को समझाया जाएगा, लेकिन इस मामले में मंत्री केशब महंत को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |