'मन की बात' में पीएम मोदी ने युवाओं की सराहना, कारगिल के वीरों को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए सबसे पहले कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है, जिसे याद रखने के लिए दिन याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती। पीएम ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाया और उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की उपलब्धियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों ने साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने निजी क्षेत्र द्वारा विकसित भारत के पहले रॉकेट 'विक्रम-1' के सफल प्रक्षेपण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि युवा इनोवेटर्स ने अपने कौशल, जुनून और धैर्य के दम पर वह कर दिखाया, जो कभी असंभव माना जाता था।