Video

Advertisement


ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भोपाल में 1500 आवारा कुत्तों को पकड़ने की तैयारी, नगर निगम के सामने बड़ी चुनौती
dogs , Bhopal ,BRICS summit;, Municipal Corporation.

भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाली तृतीय ब्रिक्स कल्चर वर्किंग ग्रुप (CWG) और संस्कृति मंत्रियों की बैठक से पहले नगर निगम शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में जुटा है। वीवीआईपी मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए एयरपोर्ट, बोट क्लब, न्यू मार्केट, एमपी नगर और अन्य प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण व आवारा मवेशियों को हटाने के साथ करीब 1500 आवारा कुत्तों को पकड़ने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, नगर निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन कुत्तों को रखने, भोजन और देखभाल की व्यवस्था करना है, क्योंकि शहर में पर्याप्त शेल्टर और संसाधनों का अभाव है।

 

पशु चिकित्सकों और पशु कल्याण से जुड़े विशेषज्ञों ने इस योजना पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह कुत्तों के प्रजनन का मौसम है और इस समय उन्हें उनकी तय टेरिटरी से हटाना सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के विपरीत हो सकता है। भोपाल में एक भी स्थायी शेल्टर होम नहीं है, जबकि तीन एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटरों की क्षमता 500 से भी कम कुत्तों की है। ऐसे में 1500 कुत्तों को अस्थायी रूप से रखने और उनकी देखभाल की व्यवस्था करना नगर निगम के लिए बड़ी प्रशासनिक चुनौती बन गया है।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.