Video

Advertisement


भारत ने स्वदेशी काउंटर-ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का सफल ट्रायल किया
India, successfully tested, indigenous counter-drone system,

भारतीय सेना के सामने सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने नागपुर में स्वदेशी काउंटर-ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का सफल लाइव ट्रायल किया। कंपनी के अनुसार, यह प्रणाली ड्रोन और ड्रोन स्वार्म (ड्रोन के झुंड) जैसे आधुनिक हवाई खतरों से निपटने के लिए विकसित की गई है। इसे सेना के कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर और इंटेलिजेंस (C4I) नेटवर्क से भी जोड़ा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम वाहन पर आसानी से लगाया जा सकता है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर इसे तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनात किया जा सके।

 

कंपनी के मुताबिक, भार्गवास्त्र स्वदेशी रॉकेट और सटीक निशाना लगाने वाली माइक्रो-मिसाइलों से लैस है, जो दुश्मन के ड्रोन को हवा में ही नष्ट करने में सक्षम हैं। इसमें 10 किलोमीटर तक ड्रोन का पता लगाने वाला रडार और उन्नत सेंसर लगाए गए हैं, जो लक्ष्य की पहचान और ट्रैकिंग में मदद करते हैं। दावा किया गया है कि इस प्रणाली को रेगिस्तान, मैदानी इलाकों और समुद्र तल से 5,000 मीटर तक ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से तैनात किया जा सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 25 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.