Advertisement
सोनम वांगचुक के अनशन का गुरुवार को 26वां दिन है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती वांगचुक ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यदि सरकार यह भरोसा दे कि छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तो वह आज ही अपना अनशन समाप्त करने को तैयार हैं। उन्होंने सरकार को लिखे पत्र में पेपर लीक मामलों पर संसद में सार्थक चर्चा, कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा, जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार जैसी मांगें भी रखीं। उधर, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि सरकार को वांगचुक का पत्र मिल गया है और सभी बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है।
वांगचुक की सुरक्षा को देखते हुए मेदांता अस्पताल में करीब 600 पुलिसकर्मियों की तीन शिफ्टों में तैनाती की गई है और प्रवेश व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को उनसे मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने अस्पताल के बाहर ही रोक दिया, जिसके बाद कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं, अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि वांगचुक आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी स्थिति स्थिर है, सभी जरूरी स्वास्थ्य संकेतक सामान्य हैं और उनका इलाज उनकी सहमति से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में जारी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |