Advertisement
सिंहस्थ 2028 और आगामी श्रावण मास की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने ओंकारेश्वर में विकास कार्यों की रूपरेखा तय कर दी है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने निर्माण समिति की बैठक में बताया कि अब ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र के विस्तार, पुराना बस स्टैंड पर मल्टी लेवल पार्किंग, प्रभावित व्यापारियों के लिए नई दुकानों के निर्माण और जूना महल क्षेत्र में प्रतीक्षा हाल विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशासन ने मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण कर श्रावण मास की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
प्रशासन के अनुसार, श्रावण शुरू होने से पहले सुखदेव मुनि द्वार को चौड़ीकरण के बाद खोल दिया जाएगा, जिससे श्रद्धालु तीन कतारों में सुव्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। गर्भगृह में करीब तीन फीट की दूरी से दर्शन की व्यवस्था रहेगी, जबकि प्रोटोकॉल और विशेष दर्शन टिकट धारकों के लिए अलग प्रवेश मार्ग बनाया जाएगा। इसके अलावा नवीन बस स्टैंड से कुबेर भंडारी मंदिर तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने और वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की योजना भी तैयार की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |