Video

Advertisement


भोपाल में सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग शेफ ने की खुदकुशी
Chef ,Bhopal commits suicide, driven , harassment , usurers

राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित कलियासोत डेम के पास मंगलवार देर रात 37 वर्षीय शेफ रामश्रवण पटेल का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक नीलबड़ की बृजधाम कॉलोनी का निवासी था और कोलार रोड स्थित एक बंगले में खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार दोपहर काम पर जाने के लिए निकला रामश्रवण जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। बाद में पुलिस को डेम के पास उसकी बाइक और शव मिला। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों से पता चला है कि रामश्रवण सूदखोरों और रिकवरी एजेंटों के मानसिक उत्पीड़न से बेहद परेशान था। सुसाइड नोट के अनुसार, उसने मकान बनाने के लिए बृज पटेल नामक व्यक्ति से 3.70 लाख रुपए उधार लिए थे, जिसे वह मूल समेत चुका चुका था; फिर भी उससे रोज 10 हजार रुपए अतिरिक्त ब्याज मांगा जा रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि कर्ज उतारने के लिए परिवार के गहने तक गिरवी रख दिए गए थे। परिजनों ने पुलिस पर भी तीन दिन पहले थाने बुलाकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.